April 24, 2024
web stories kya hain wordpress

Google Web Stories Kya Hai In Hindi ? इसे ब्लॉग में सेटअप कैसे करें ? वेब स्टोरीज बनाने का तरीका |

आज के इस आर्टिकल में हम Web Stories के बारे में फुल डिटेल्स जानने वाले हैं | कि Web Stories क्या होती हैं ?  Web Stories का सेटअप कैसे करते हैं ? Web Stories कैसे बनाते हैं ? अगर आप भी वर्डप्रेस ब्लॉग में Web Stories को सेटअप करना चाहते हैं | तो अप्कोया यह पोस्ट जरुर पढना चाहिए | क्योकिं हमने इस आर्टिकल में फुल डिटेल्स में एक्सप्लेन किया हैं | तो चलिए जानते हैं , Web Stories के बारे में – Google Web Stories Kya Hai In Hindi

 

Web Stories क्या हैं ?

 Google stories news

 

इस बात का सभी को पता हैं, कि गूगल दुनिया का सबसे बड़ा और विशाल सर्च इंजन हैं | अगर कोई person गूगल में कोई चीज सर्च करता हैं | तो उस सर्च के बारे में सारे रिजल्ट show हो जाते हैं |  गूगल एक दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है जिस पर सभी लोग अपने बारे में प्रॉब्लम करते हैं और उनका उनको सलूशन भी मिल जाता है |

इसी के चलते गूगल ने एक फीचर को लांच किया है, जिसका नाम है “Google Web Stories” |  यह फीचर गूगल में किसी भी सर्च को टाइप करते हैं ,  तो उस के बारे में जो सबसे पहले रिजल्ट आते हैं | जैसे की नीचे show हो रहे हैं | इनको वेब स्टोरी कहा जाता हैं |

आजकल लोग बहुत ज्यादा गूगल वेब स्टोरी का यूज कर रहे हैं और अच्छा खासा ट्रैफिक भी ले रहे हैं और अपनी वेबसाइट से अच्छी खासी इनकम भी कमा रहे हैं. अगर आप भी गूगल बेबी स्टोरी का इस्तेमाल करके पैसे कमाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ना तभी आप गूगल वेब स्टोरी सेट कर पाएंगे |

 

1.जैसा कि आपको पता होगा पिछले साल से यूट्यूब पर शॉर्ट्स का क्रेज बहुत ज्यादा बढ़ गया है और इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स का उपयोग काफी संख्या में किया जा रहा हैं | इसी को ध्यान में रखते हुए google ने भी “Google Web Stories” को प्रमोट किया हैं |जैसा कि आप इंस्टाग्राम और फेसबुक पर स्टोरी देखते होंगे|

 

2.उसी के तरह गूगल का वेब स्टोरी का फीचर है | जिसमे आपको स्टोरी के रूप में कंटेंट बनाना होता हैं | इसमें भी फोटो का इस्तेमाल कर सकते हैं और उनमे टाइटल लिख सकते हैं या उसके बारे में कुछ डिस्क्रिप्शन वगैरा, या फिर भी लिंक डाल सकते हैं|  वेब स्टोरी के पेजों के अंदर गूगल ऐडसेंस के एड्स भी लगा सकते हैं | जिन पर अगर कोई यूजर क्लिक करता है तो आपको गूगल ऐडसेंस में इनकम मिलेगी |

 

3.अगर आप अपनी वेबसाइट में ट्रैफिक लेना चाहते हैं वह भी गूगल से तो आपको इस फीचर का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए | गूगल ने जब वेब स्टोरीज को लांच किया था | तो इसका नाम है “स्टोरी ऑफ द” नाम रखा था लेकिन इसका बाद में इसका नाम “वेब स्टोरी” रख दिया गया. जो कि अभी वर्तमान में नाम है |

 

4.आज के समय में गूगल वेब स्टोरी को बहुत ज्यादा प्रमोट कर रह हैं | और स्टोरीज डिस्कवरी फीड में बहुत ज्यादा आ रही है | ब्लॉगिंग में काम कर रहे लोगों के लिए यह फीचर बहुत बेस्ट है | इसमें आपको ज्यादा SEO करने की भी जरूरत नहीं है और ज्यादा कुछ लिखने की भी कोई जरूरत नहीं है | बीएस आपको टॉपिक फाइंड करना हैं | उनके बारे में 8 से 10 पेज की स्टोरीज बनानी हैं |

 

5.अगर आप वेब स्टोरी बनाते हैं | और आपने अच्छे तरीके से वेब स्टोरी बनाई हैं | तो आपकी स्टोरी भी वायरल होगी | एक स्टोरी वायरल हो जाती हैं | तो आपको हर दिन मिलियंस में ट्रैफिक आएगा और आपकी वेबसाइट उनको कंट्रोल नहीं कर पाएगी. इतना ट्रैफिक आता है वेब स्टोरी से | आपको यकीन नही होगा कि मेरी साईट पर इतना ट्रेफिक आया हैं |

 

6.गूगल वेब स्टोरी गूगल का यह फीचर है जो स्टोरी टेलिंग फॉर्मेट में होता है| जो यूजर को गूगल के सर्च रिजल्ट में दिखाई देती है जब भी कोई यूजर उससे वेब स्टोरी पर क्लिक करता है तो उसके सामने फुल ही स्क्रीन में वह वेब स्टोरी ओपन हो जाती है |

 

7.गूगल वेब स्टोरी का इस्तेमाल करके आप अपनी वेबसाइट पर भी ट्रैफिक ले जा सकते हैं, इसके लिए आपको अपने आर्टिकल की लिंक स्टोरी पेज में जोड़ना हैं |

 

8.गूगल वेब स्टोरी में भी ऑडियो, वीडियो, इमेज, एनीमेशन, टेक्स्ट इत्यादि ऑप्शन ऐड कर सकते हैं | जिससे स्टोरी को प्रोफेशनल बना सकते हैं | ताकि यूजर के स्टोरी पर क्लिक करने के ज्यादा chance बढ़ सके | इन सभी बातो के बारे में फुल डिटेल्स जानने के लिए आप इस पोस्ट को पूरा जरुर पढ़े | नीचे स्टेप बाय स्टेप सभी फीचर के बारे में एक्सप्लेन किया हैं |

 

गूगल वेब स्टोरी सेटअप कैसे करें ? How To Setup Web Stories In Blog ?

 

अभी  गूगल ने वर्डप्रेस के लिए ही इस फीचर को लॉन्च किया है, लेकिन आने वाले समय में ब्लॉगर यूजर्स के लिए भी गूगल वेब स्टोरी को उपलब्ध करवा सकता है | हालांकि आप ब्लॉगर में भी वेब स्टोरीज का यूज़ कर सकते हैं | इसके लिए आपको किसी अन्य वेबसाइट का यूज़ करना होगा | पहले हम वर्डप्रेस में गूगल वेब स्टोरीज को सेटअप कर लेते हैं |

 

वर्डप्रेस में गूगल वेब  स्टोरी सेट करने का तरीका | How To Setup Google Web Stories In WordPress ?

 

1. सबसे पहले आपको वर्डप्रेस के WP-ADMIN  पैनल में अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन हो जाना है |

 

2.उसके बाद आपके सामने वर्डप्रेस डेशबोर्ड ओपन हो जाएगा | बाद में आप प्लगइन पर क्लिक करके NEW PLUGIN  पर क्लिक करें |

3. यहाँ आपको एक सर्च बॉक्स मिलेगा | उसमे “WEB STORY” टाइप करके इंटर करें | इसके बाद आपके सामने वेब स्टोरी का ओफिसिअल प्लगइन आ जाएगा | जिसको इनस्टॉल करके Activate कर लेना हैं | प्लगइन एक्टिव होने के बाद इसको सेटअप करना हैं | What is Google Web Stories

4. लेकिन एक्टिवेट होने के बाद डेशबोर्ड में कॉमेंट्स के नीचे एक स्टोरीज का ऑप्शन आ जाएगा | इस पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने इस प्लगइन को सेट करने का पैनल ओपन हो जाएगा | यहां पर आपको सेटिंग्स के बटन पर क्लिक करना है |

5.सेटिंग्स पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस तरीके से और ऑप्शन आएंगे | आपको गूगल एनालिटिक्स के बॉक्स में अपने गूगल एनालिटिक्स अकाउंट के ट्रेकिंग आईडी को Google Analytics के सामने बॉक्स में डालकर सेव कर देना हैं |

Google Web Stories size

6. इसके बाद Publisher Logo में अपने साईट का लोगो 96 x 96 pixels साइज़ में डालकर सेव कर देना हैं | बाद में भी आपको कुछ आप्शन और मिलेंगे | जैसे कि Data Sharing Opt-in, Video Optimization, Video Cache, Stories Archives इनको हम डिफाल्ट ही रहने देते हैं | आप इनको अच्छी तरह से अपने हिसाब से सेट कर सकते हैं |

AMP Stories WordPress

7. बाद में Monetization का आप्शन आता हैं | अगर आपके ब्लॉग को google adsense का approvle मिला हुआ हैं | तो Monetization के सामने बॉक्स में Google Adsense को सेलेक्ट करके अपने साईट के डिस्प्ले विज्ञापन के pub-xxxxxxxxxxxxx आईडी और Ads स्लॉट नंबर डालकर सेव कर दे | बाद में आपके स्टोरी पर विज्ञापन आने लग जायेंगे |

 

ब्लॉगर में वेब वेब स्टोरी को सेट कैसे करें ? How To Setup Google Web Stories In Blogger ?

 

1. ब्लॉगर में वेब स्टोरी बनाने के लिए आपको  makestories.io साईट पर जाना हैं |उसके बाद आपके सामने मेक स्टोरी का अधिकारिक साईट ओपन हो जाएगा | जिसमे आपको साईट में Sign Up  का बटन मिलेगा , उस पर क्लिक करना हैं |

Google Web Stories examples

2. बाद में आपके सामने एक पैनल ओपन होगा, जिसमे आपको अपना नाम, पासवर्ड, ईमेल आईडी डालकर अकाउंट बना लेना हैं | इस ईमेल पर एक अकाउंट (वेरीफिकेशन)  कन्फर्म का मेल आएगा | उसको ईमेल खोलकर कन्फर्म कर लेना हैं |

 

3.बाद में “Create New Workspace” पर क्लिक करके  Image, Industry, Workspace Name जैसे आप्शन भर लेना हैं |

 

4. इतना प्रोसेस फॉलो करने के बाद आपके सामने एक ईमेल आईडी डालने का आप्शन आएगा | जिसमे आप किसी अन्य लोग या पार्टनर को एडिटर बना सकते हैं | अगर आप अभी कोई एडिटर नही बनाना चाहते हैं , तो इस आप्शन को Skip भी कर सकते हैं |

 

5. उसके बाद आपके सामने डिस्प्ले में “Create New Story” का आप्शन आ जाएगा | जिस पर क्लिक करके आप नई वेब स्टोरी बना सकते हैं | इस पर क्लिक करके आप स्टोरी में टाइटल , इमेज आदि डालकर एक प्रोफेशनल वेब स्टोरी बना सकते हैं |

 

उसके बाद आप ऊपर बताये गए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से ब्लॉगर में भी वेब स्टोरी बना सकते हैं |

 

गूगल वेब स्टोरीज को डिस्कवरी फीड में कैसे लायें ? Google Web Stories Ka SEO Kaise Kare ?

google web stories seo

जब भी आप कोई वेब स्टोरीज बनाते हो , तो उसमे ट्रेफिक आएगा | तभी तो इनकम होगी | जिसके लिए वेब स्टोरी गूगल न्यूज़ या फिर गूगल डिस्कवरी में आना बहुत जरूरी हैं | जिससे लिए अगर आप नीचे बताये गये स्टेप फॉलो करते हैं | तो आपकी वेब स्टोरी 100% गूगल डिस्कवरी में आ जायेगी |

 

1. जिस भी टॉपिक के बारे में आप वेब स्टोरी बना रहे हैं | आपके वेब स्टोरी का टाइटल होना बहुत जरूरी हैं | और टाइटल का लेंथ यानी वर्ड्स Maximum 90 Characters का होना चाहिए | वेब स्टोरी का यह SEO करना बहुत जरूरी होता हैं |

 

2. पूरी वेब स्टोरी में 200 Characters  से लेकर 300 Characters  तक होने चाहिए | ताकि वेब स्टोरी आसानी से गूगल में रैंक कर सकें | इससे ज्यादा Characters का यूज नहीं करना हैं |

 

3. वेब स्टोरी में इमेज, टैग, टाइटल, टेक्स्ट का यूज़ करना चाहिए | एक बात का आपको ध्यान रखना हैं | आप जिस भी इमेज का यूज़ कर रहे हैं, वह फ्री स्टॉक होना चाहिए | वह कॉपीराईट नही होना चाहिए | और इमेज की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए , ताकि यूजर उस वेब स्टोरी पर क्लिक कर सकें |

 

4. आप जिस भी इमेज को वेब स्टोरी बनाने के लिए यूज़ कर रहे हैं | उसमे Alt tag यूज़ करना हैं | ताकि आपकी इमेज भी google में उस कीवर्ड से रैंक करें |

 

5. वेब स्टोरी को प्रोफेशनल बनाने के लिए आप फ्री स्टॉक विडियो का यूज़ कर सकते हैं | जिसका का ड्यूरेशन 15 सेकंड से 60 सेकंड तक होना चाहिए |

 

6. वेब स्टोरी बनाने के बाद आपको वेब स्टोरी का पोस्टर इमेज और साईट का लोगो जरुर Add करें | ताकि यूजर को पता चले कि यह स्टोरी किस टॉपिक पर हैं | क्योंकि लोग टाइटल बाद में पढ़ते हैं | पहले फोटो देखते हैं |

 

7. इसके बाद वेब स्टोरी के बारे में डिस्क्रिप्शन डालना हैं | जिस भी टॉपिक के बारे में स्टोरी में बताया गया हैं | जोकि 200 Characters का होना चाहिए |

 

8. बाद में आपको वेब स्टोरी से सम्बन्धित कीवर्ड डालना हैं | ताकि गूगल को पता चले की यह स्टोरी किस टॉपिक के बारे में हैं ? इसलिए आप 3-4 कीवर्ड का यूज़ जरुर करें |

 

9. आपको अपनी स्टोरी को गूगल डिस्कवरी में लेकर आना हैं , तो 8 से 10 पेज का जरुर यूज़ करें | नही तो आप 30 पेज तक वेब स्टोरी बना सकते हैं | लेकिन 10 पेज का होना बहुत जरूरी हैं | इसके बिना स्टोरी में गूगल Adsense के विज्ञापन नही दिखाई देंगे |

 

10. आप जिस टॉपिक पर गूगल वेब स्टोरी बना रहे हैं |  अगर आपने अपनी ब्लॉग में उस टॉपिक पर कोई आर्टिकल लिख रखा हैं | तो  उस लिंक को आपको अंतिम पेज में डालना हैं | ताकि google को यह पता न चले | कि आप यहाँ से ट्रेफिक वेबसाइट पर ले जा रहे हैं |

 

नोट :- आप जिस आर्टिकल के लिंक को पेज में मेंशन कर रहे हैं | उसका AMP यूआरएल होना चाहिए | ताकि यूजर उस पर क्लिक करें, तो तुरंत आर्टिकल ओपन हो जाएँ | जिसे आप AMP TEST से चेक करके डाले , की यह AMP को सपोर्ट करता हैं, या फिर नही |

 

11. आपको बाद में वेब स्टोरी का parmalink डालना हैं , जोकि शोर्ट होना चाहिए | इतना सारा काम करने के बाद आपको वेब स्टोरी को पब्लिक करना हैं | आपकी वेब स्टोरी 100% वायरल होगी |

 

गूगल वेब स्टोरी से पैसे कैसे कमाए ?

 

वेब स्टोरी से भी आप पैसे कमा सकते हैं, जिसके लिए आपको वेब स्टोरी के सेटिंग में जाना हैं | और Monetization का आप्शन आता हैं | अगर आपके ब्लॉग को google adsense का approvle मिला हुआ हैं | तो Monetization के सामने बॉक्स में Google Adsense को सेलेक्ट करके अपने साईट के डिस्प्ले विज्ञापन के pub-xxxxxxxxxxxxx आईडी और Ads स्लॉट नंबर  डालकर सेव कर दे | बाद में आपके स्टोरी पर विज्ञापन आने लग जायेंगे |

 

वेब स्टोरी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न :

 

1. वर्डप्रेस में वेब स्टोरी बनाने के लिए कौनसा प्लगइन यूज़ करना चाहिए ?

–  Web Stories , जोकि google का ही प्लगइन हैं |

 

2. क्या गूगल वेब स्टोरी डिस्कवरी फीड में आता हैं ?

–  हाँ |

 

3. क्या गूगल वेब स्टोरी मोनेटाइज होती हैं ?

– हाँ |

 

4. क्या ब्लॉगर में वेब स्टोरी बना सकते हैं ?

–  हाँ |

 

5. क्या गूगल वेब स्टोरी को प्रमोट करता हैं ?

–  अभी गूगल वेब स्टोरी को बहुत ज्यादा प्रमोट कर रहा हैं |

 

6. ब्लॉगर में वेब स्टोरी बनाने के लिए कौनसा प्लेटफार्म यूज़ करना चाहिए ?

makestories.io|

 

7. क्या गूगल वेब स्टोरी के पेज में लिंक का यूज़ करना चाहिए ?

– हाँ | लिंक अंतिम पेज में पूरी स्टोरी में एक बार ही यूज़ करना चाहिए | वो यूआरएल आपको पहले AMP TEST कर लेना हैं |

 

8. क्या वेब स्टोरी में यूआरएल AMP होना चाहिए ?

–  हाँ | ताकि कोई यूजर लिंक पर क्लिक करे, तो लिंक जल्दी ओपन हो सके |

 

9. गूगल वेब स्टोरी  का साईटमैप गूगल सर्च कंसोल में सबमिट करना चाहिए ?

– हाँ |

 

10. वेब स्टोरी को Google Anlytics के साथ कनेक्ट करना चाहिए ?

– हाँ | ताकि यूजर को ट्रैक कर सकें | कि रोजाना या फिर लाइव देख सके , कितने यूजर अभी साईट के वेब स्टोरी पर हैं ? जिसे आप Google Anlytics के टैकिंग आईडी को वेब स्टोरीज के प्लगइन के सेटिंग्स में Google Anlytics के सामने बॉक्स में डालकर सेव कर दें |

 

Conclusion :- हमने इस आर्टिकल में Google Web Stories क्या हैं ? इसे ब्लॉग में सेटअप कैसे करें ? वेब स्टोरीज बनाने का तरीका |इन सभी टॉपिक को कवर किया हैं | आपको अभी भी कोई भी Issue आ रहा हैं | आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं | अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हैं | तो अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरुर करें | आर्टिकल पढने के लिए धन्यवाद |

Leave a Reply